तीन दिवसीय जनजातीय संगीत और नृत्य कार्यशाला का समापन, सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर

Photo Source : Google

Posted On:Friday, February 7, 2025

रांची न्यूज डेस्क: तीन दिवसीय जनजातीय एवं क्षेत्रीय संगीत व नृत्य कार्यशाला सह प्रदर्शन का समापन शुक्रवार को हुआ। यह आयोजन रांची के मिस्स व्हिकम बालिका मध्य एवं उच्च विद्यालय, चुटिया में हुआ, जहां विभिन्न पारंपरिक लोक नृत्य और संगीत की प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम में जनजातीय कला-संस्कृति को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सीपी सिंह ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम हर गांव और कस्बे में होने चाहिए, ताकि हमारी परंपरागत कला और संस्कृति को शिक्षा से जोड़ा जा सके। विशिष्ट अतिथि पद्मश्री बलबीर दत्त भी कार्यक्रम में शामिल हुए और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने की जरूरत पर बल दिया।

झारखंड जनजातीय, संगीत व नृत्य कार्यक्रम सह प्रदर्शन का आयोजन सांस्कृतिक कार्य निदेशालय द्वारा किया गया था। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जनजातीय समुदाय की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करना और नई पीढ़ी को इससे जोड़ना था।


रांची और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ranchivocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.