झारखंड में बढ़ने लगी ठंड, रांची में दो डिग्री तापमान गिरा, मौसम विभाग ने कही यह बात

Photo Source : Google

Posted On:Monday, November 3, 2025

रांची न्यूज डेस्क: झारखंड में सर्दी ने दस्तक दे दी है। राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान लगातार गिर रहा है। रविवार की तुलना में सोमवार को रांची का तापमान करीब दो डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। रविवार को जहां न्यूनतम तापमान 20 डिग्री था, वहीं सोमवार को यह घटकर 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अन्य जिलों में भी ठंड का असर बढ़ने लगा है। जमशेदपुर में रविवार को 22.5 डिग्री की तुलना में सोमवार को तापमान 20 डिग्री रहा। डालटेनगंज में यह 21.3 से घटकर 18.5 डिग्री, बोकारो में 22.2 से घटकर 19.1 डिग्री रहा। हालांकि चाईबासा में हल्का फर्क दर्ज किया गया, जहां रविवार को तापमान 20.4 डिग्री था, जो सोमवार को बढ़कर 23.6 डिग्री सेल्सियस हो गया।

रांची और आसपास के इलाकों में सोमवार सुबह हल्की ठंड के साथ साफ आसमान देखने को मिला। लोग सुबह की ठंडी हवा का आनंद लेते नजर आए, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही धूप में हल्की गर्मी महसूस की गई। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक राज्य भर में आसमान साफ रहेगा और मौसम सामान्य रहने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों में राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश भी दर्ज की गई। इस दौरान सबसे अधिक तापमान जगरनाथपुर में 33.9 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम लातेहार में 19 डिग्री दर्ज हुआ। सोमवार को रांची में अधिकतम तापमान 26.4, जमशेदपुर में 31.8, डालटेनगंज में 31, बोकारो में 28.1 और चाईबासा में 30.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।


रांची और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ranchivocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.