रांची और राज्य में ठंड बढ़ी, 8-10 नवंबर तक तापमान 3-5 डिग्री घटने की संभावना

Photo Source : Google

Posted On:Friday, November 7, 2025

रांची न्यूज डेस्क: राजधानी रांची और राज्य के अन्य हिस्सों में हाल के दिनों में मोंथा चक्रवातीय तूफान की हल्की बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार, अगले 24 घंटे में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

इसके बाद 8 से 10 नवंबर तक न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि तापमान कम होने से ठंड का असर बढ़ जाएगा और इस वर्ष अधिक वर्षा होने के कारण कोहरे या धुंध का प्रभाव भी देखने को मिलेगा। घाटी क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय कोहरे का असर पहले ही दिखाई देने लगा है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 12 नवंबर तक राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में सुबह में कोहरा या धुंध रहेगी, जबकि दिन में आसमान साफ और मौसम शुष्क बना रहेगा। पिछले 24 घंटे का रिकॉर्ड देखें तो राज्य का मौसम सामान्य रूप से शुष्क रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान चाईबासा 32.8°C और सबसे कम न्यूनतम तापमान सिमडेगा 13.9°C दर्ज किया गया। रांची में अधिकतम तापमान 27.1°C और न्यूनतम 15.6°C रहा।

आगामी चार दिनों का मौसम अनुमान:

7 नवंबर: अधिकतम 26°C, न्यूनतम 14°C

8 नवंबर: अधिकतम 25°C, न्यूनतम 13°C

9 नवंबर: अधिकतम 25°C, न्यूनतम 12°C

10 नवंबर: अधिकतम 25°C, न्यूनतम 11°C

राजधानी और अन्य क्षेत्रों में ठंड बढ़ने के साथ सुबह और शाम को कोहरे का प्रभाव अधिक रहने की संभावना है।



रांची और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ranchivocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.