दिल्ली एयरपोर्ट तकनीकी खराबी: 800 से अधिक उड़ानें लेट, 20 फ्लाइट्स कैंसिल

Photo Source : Google

Posted On:Saturday, November 8, 2025

रांची न्यूज डेस्क: इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (दिल्ली) पर शुक्रवार सुबह एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) सिस्टम में तकनीकी खराबी के चलते उड़ान सेवाओं में भारी बाधा आई। एयरपोर्ट का ऑटोमैटिक मैसेज स्विचिंग सिस्टम (एएमएसएस) फेल होने से 800 से अधिक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें लगभग 50 मिनट तक लेट हुईं, वहीं 20 फ्लाइट्स को कैंसिल करना पड़ा। इनमें रांची से दिल्ली आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई6031 भी शामिल थी। एयरपोर्ट पर बोर्डिंग गेट के आसपास लंबी कतारें लगीं और यात्रियों को अपडेट का इंतजार करना पड़ा।

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) ने रात करीब 9 बजे समस्या दूर करने की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सिस्टम अब सामान्य रूप से काम कर रहा है, हालांकि बैकलॉग के कारण कुछ फ्लाइट्स में थोड़ी देर हो सकती है। आईजीआई एयरपोर्ट पर रोजाना 1,500 से अधिक उड़ानें संचालित होती हैं, इसलिए समस्या का असर रांची और अन्य एयरपोर्ट्स पर भी दिखा। रांची एयरपोर्ट पर दिल्ली और अन्य स्थानों से आने वाली उड़ानों में 1 से 3 घंटे की देरी हुई।

खराबी के दौरान एयर ट्रैफिक कंट्रोल का काम मैनुअल रूप से चलाना पड़ा। आमतौर पर सेकंडों में होने वाला डेटा आदान-प्रदान अब 45 से 60 मिनट तक खिंच गया। एएमएसएस सिस्टम उड़ान योजना, मौसम, रूट, ऊँचाई, ईंधन और ट्रैफिक स्टेटस जैसी जानकारी को स्वचालित रूप से एटीसी अधिकारियों और पायलटों तक पहुंचाता है। अधिकारियों ने साफ किया कि यह साइबर अटैक नहीं था।

रांची एयरपोर्ट पर प्रभावित फ्लाइट्स में दिल्ली से सुबह 8.35 बजे आने वाली इंडिगो फ्लाइट 11.16 बजे पहुंची, बेंगलुरू से एयर इंडिया एक्सप्रेस 9.35 बजे, पटना से इंडिगो फ्लाइट 3.10 बजे और अहमदाबाद से इंडिगो फ्लाइट 6.50 बजे आई। अन्य कई फ्लाइट्स में 20-25 मिनट की देरी हुई।


रांची और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ranchivocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.