रांची के दो इलाकों में सुधरेगी पानी की सप्लाई, 44 लाख रुपये से बदलेंगे खराब वाल्व

Photo Source : Google

Posted On:Monday, November 16, 2026

रांची न्यूज डेस्क: राजधानी रांची में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुधारने के लिए रातू रोड और पिस्का-मोरहाबादी इलाके में मरम्मत और निर्माण कार्य कराए जाएंगे। इन क्षेत्रों में खराब स्लुइस वाल्व बदले जाएंगे। साथ ही नए आरसीसी वाल्व चेंबर बनाए जाएंगे और पुराने चेंबर की मरम्मत की जाएगी। पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, गोंदा ने इन कामों के लिए दो अलग-अलग टेंडर जारी किए हैं। दोनों योजनाओं पर कुल 44.08 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

रातू रोड और आसपास के इलाकों में जलापूर्ति पाइपलाइन को दुरुस्त करने के लिए 24.47 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस काम के तहत खराब वाल्व बदले जाएंगे। जरूरत के मुताबिक नए आरसीसी वाल्व चेंबर बनाए जाएंगे और पुराने चेंबर की मरम्मत होगी। इससे इलाके में पानी की सप्लाई से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद मिलेगी।

वहीं, पिस्का-मोरहाबादी इलाके की जलापूर्ति पाइपलाइन और गोंदा जलशोधन केंद्र परिसर में भी मरम्मत का काम कराया जाएगा। इस योजना पर 19.61 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। यहां खराब स्लुइस वाल्व बदलने के अलावा वाल्व चेंबर का निर्माण और मरम्मत भी की जाएगी।

विभाग ने दोनों योजनाओं को पूरा करने के लिए 30 दिनों का समय तय किया है। टेंडर के अनुसार, 20 नवंबर को दोपहर 1 बजे तक परिमाण विपत्र खरीदे जा सकेंगे। वहीं, 21 नवंबर को दोपहर 3 बजे तक निविदा जमा करनी होगी और उसी दिन शाम 3:30 बजे इसे खोला जाएगा। विभाग का कहना है कि इन कामों से खराब वाल्व और जर्जर चेंबर के कारण होने वाली दिक्कतें कम होंगी और दोनों इलाकों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था बेहतर हो सकेगी।


रांची और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ranchivocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.