छठ पूजा को लेकर रांची में बढ़ी रौनक, बाजारों से लेकर घाटों तक तैयारियां तेज

Photo Source : Google

Posted On:Saturday, November 14, 2026

रांची न्यूज डेस्क: छठ महापर्व को लेकर रांची में तैयारियां तेज हो गई हैं। शहर के बाजारों में पूजा की खरीदारी के लिए सुबह से ही लोगों की भीड़ जुट रही है। दुकानों पर फल, फूल, बांस के सूप-दौरा, मिट्टी के दीये और पूजा से जुड़ा सामान सज गया है। श्रद्धालु कंदमूल, सेब, केला, डाभ नींबू समेत कई तरह के फल खरीद रहे हैं। शहर से लेकर गांवों तक छठ को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है।

बाजारों के साथ-साथ छठ घाटों पर भी तैयारियां जोरों पर हैं। जिला प्रशासन और स्थानीय लोग मिलकर नदियों, तालाबों और घाटों की सफाई और सजावट में जुटे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं। अधिकारी अलग-अलग घाटों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा भी ले रहे हैं।

शनिवार को छठ पूजा का दूसरा दिन यानी खरना है। इस दिन व्रती पूरे दिन उपवास रखने के बाद शाम को गुड़ और चावल से बनी खीर का प्रसाद ग्रहण करती हैं। खरना के बाद करीब 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो जाता है। इस दौरान व्रती पूरी श्रद्धा के साथ भगवान सूर्य की उपासना करती हैं।

रांची के प्रमुख घाटों को सजाया जा रहा है। लोकभवन के पास स्थित छठ घाट पर खास सजावट की गई है, जहां राज्यपाल संतोष गंगवार के पहुंचने का कार्यक्रम है। इसके अलावा धुर्वा स्थित मत्स्य विभाग का तालाब, धुर्वा डैम, कांके डैम और स्वर्णरेखा नदी के घाटों पर भी तैयारियां चल रही हैं। सुरक्षा के लिए घाटों पर पुलिसकर्मी बाइक से पेट्रोलिंग करेंगे, जबकि कुछ प्रमुख जगहों पर ड्रोन कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। छठ के दौरान लाखों श्रद्धालु डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देंगे।


रांची और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ranchivocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.