झारखंड के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर 14 साल की किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, FIR दर्ज

Photo Source : Google

Posted On:Saturday, November 14, 2026

रांची न्यूज डेस्क: झारखंड के सिमडेगा से कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर 14 साल की किशोरी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। किशोरी का कहना है कि उसे पढ़ाई और स्कूल में दाखिला दिलाने का भरोसा देकर विधायक के आवास पर लाया गया था, लेकिन वहां उससे घर का काम कराया जाने लगा। मामले में विधायक के खिलाफ रांची के विधानसभा थाने में पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें बीएनएस-2023 की धारा 64(2)(b), 65(1), 3(5), पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6, 17 और जेजे एक्ट की धारा 75, 79 शामिल हैं।

पीड़िता ने अपने आवेदन में बताया कि मई 2026 में उसके गांव पहुंचीं एमा बाड़ा और जोसीमा खाखा नाम की दो महिलाएं उसे सिमडेगा विधायक आवास ले गई थीं। दोनों ने उसकी पढ़ाई कराने और स्कूल में दाखिला दिलाने का भरोसा दिया था। हालांकि, वहां पहुंचने के बाद उसे घरेलू काम में लगा दिया गया। किशोरी ने आरोप लगाया कि विधायक उसे डराकर अपने साथ गलत काम करते थे। उसने दोनों महिलाओं के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है।

किशोरी के आरोप के मुताबिक, 5 अगस्त 2026 की दोपहर विधायक भूषण बाड़ा रांची स्थित आवास संख्या 12 पहुंचे थे। वह उनके लिए पानी लेकर गई, तो विधायक ने उससे जूते खोलने को कहा। आरोप है कि इसी दौरान उन्होंने उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने और चिल्लाने की कोशिश करने पर उसका मुंह बंद कर दिया गया और मारपीट कर चुप करा दिया गया। किशोरी ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद विधायक ने किसी को बताने पर जान से मरवाने की धमकी दी। उसके मुताबिक, उसी दिन आवास पर काम करने वाली दो अन्य लड़कियों को छुट्टी दे दी गई थी। शाम को जोसीमा खाखा उसे धनरोपनी के बहाने सिमडेगा ले गईं, जहां वह रहने लगी। इतने समय तक काम कराने के बदले उसे सिर्फ 3 हजार रुपये दिए गए।

पीड़िता ने अपनी पारिवारिक स्थिति बताते हुए कहा कि उसके पिता की मौत हो चुकी है और मां बचपन में ही उसे छोड़कर चली गई थी। सितंबर में वह अपनी मुंहबोली बहन और बहनोई के पास रहने चली गई थी। किशोरी के अनुसार, मासिक धर्म नहीं होने पर उसे गर्भवती होने का पता चला। आर्थिक तंगी और ठीक से खाना नहीं मिलने के बीच 22 अक्टूबर को उसे रक्तस्राव शुरू हुआ। डॉक्टर के पास ले जाने पर गर्भ खराब होने की जानकारी मिली। उसने पुलिस से अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा देने की मांग की है। मामले में लगाए गए आरोपों की जांच होना बाकी है।


रांची और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ranchivocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.