रांची न्यूज डेस्क: वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस 21 फरवरी को बदले हुए रूट से संचालित होगी, जबकि तीन ट्रेनों को रद्द किया गया है और कुछ ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है। दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल ने इस संबंध में जानकारी दी है। रांची मंडल के सीपीआरओ ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के कष्ठा स्टेशन पर यार्ड विकास कार्य के चलते 20887 रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग गया, सासाराम, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बजाय गया, पटना, पंडित दीनदयाल उपाध्याय होते हुए चलेगी।
ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
12874 आनंद विहार टर्मिनल-हटिया झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस – 25 और 26 फरवरी 2025 को रद्द रहेगी।
12826 आनंद विहार टर्मिनल-रांची संपर्क क्रांति एक्सप्रेस – 26 फरवरी 2025 को रद्द रहेगी।
18309 संबलपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस – 25 फरवरी 2025 को रद्द रहेगी।
रेलवे यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपनी यात्रा से पहले रूट और ट्रेन संचालन से जुड़ी नई जानकारियों को ध्यान में रखें।