रांची के मोरहाबादी मैदान में लगा दिवाली मेला, 400 स्टॉल पर मिल रही डिजाइनर साड़ी से लेकर हैंडमेड चॉकलेट तक

Photo Source : Google

Posted On:Friday, October 30, 2026

रांची न्यूज डेस्क: झारखंड की राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में इन दिनों दिवाली मेला लगा हुआ है। यह मेला 2 नवंबर तक चलेगा। यहां दिवाली के मौके पर करीब 400 स्टॉल लगाए गए हैं, जहां डिजाइनर कपड़ों से लेकर कैंडल, गिफ्ट आइटम और घर की सजावट का सामान मिल रहा है। खास बात यह है कि यहां कपड़ों की कई ऐसी एक्सक्लूसिव वैरायटी मौजूद हैं, जो आम बाजारों में आसानी से नहीं मिलतीं। कश्मीरी कपड़ों से लेकर काफ्तान, शरारा, गरारा और कलमकारी आर्ट वाली साड़ियों तक की रेंज यहां देखने को मिल रही है। यहां रामायण थीम वाली साड़ियां भी लोगों के आकर्षण का केंद्र हैं।

हाथ से बने प्रोडक्ट्स की धूम

मेले में हाथ से तैयार किए गए सामान की भी खूब वैरायटी है। यहां मड़ुआ के लड्डू, मड़ुआ से बनी चॉकलेट और दिवाली पर गिफ्ट देने के लिए खास डिजाइन वाली चॉकलेट मिल रही हैं। इसके अलावा घर सजाने के लिए हैंडमेड क्राफ्ट और डिजाइनर कैंडल्स भी खरीदी जा सकती हैं। इन चीजों की कीमत 60 रुपये से शुरू होकर 500 रुपये तक है। खाने-पीने के शौकीनों के लिए भी यहां खास इंतजाम किया गया है। झारखंड के पारंपरिक धुस्का, रागी के डंबू और छिलका रोटी जैसे देसी व्यंजनों का स्वाद ले सकते हैं। यहां खाने का इंतजाम भी गांव के अंदाज में किया गया है। भूसे से छोटी-छोटी झोपड़ियां बनाई गई हैं और अंदर चौकियां बिछाई गई हैं, जहां बैठकर लोग आराम से खाने का मजा ले सकते हैं।

2 नवंबर तक कर सकते हैं शॉपिंग

अगर आप इस मेले में जाना चाहते हैं तो 2 नवंबर तक यहां खरीदारी कर सकते हैं। मेला सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक खुला रहेगा। यहां पार्किंग की भी व्यवस्था है। एंट्री के लिए प्रति व्यक्ति 30 रुपये देने होंगे और ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा भी उपलब्ध है। बच्चों के लिए खिलौनों से लेकर बड़ों के लिए हैंडमेड शैंपू और डिजाइनर कपड़ों तक, यहां हर उम्र के लोगों के लिए कुछ न कुछ खास है। ऐसे में दिवाली की खरीदारी के साथ देसी खाने और मेले के माहौल का आनंद लेने के लिए परिवार के साथ यहां जा सकते हैं।


रांची और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ranchivocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.