रांची-गुमला फोरलेन पर खड़े ट्रेलर में घुसा तेज रफ्तार हाईवा, चालक-खलासी की मौके पर मौत

Photo Source : Google

Posted On:Thursday, October 8, 2026

रांची न्यूज डेस्क: रांची-गुमला फोरलेन यानी एनएच-23 पर मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। बेड़ो थाना क्षेत्र के हाठू गांव के पास तेज रफ्तार 12 चक्का हाईवा ने सड़क पर खराब खड़े 16 चक्का ट्रेलर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि हाईवा का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर ट्रेलर के पिछले हिस्से में जा घुसा। हादसे में हाईवा चालक और खलासी की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद दोनों के शव हाईवा के बुरी तरह दबे केबिन में फंस गए। सूचना मिलते ही बेड़ो थाना के अवर निरीक्षक अनिल टोप्पो पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। हाइड्रा और जेसीबी की मदद से केबिन को काटकर शवों को बाहर निकालने का काम शुरू किया गया। नईम खान, बुधराम बाड़ा और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से कई घंटे की मशक्कत के बाद दोनों शवों को बाहर निकाला जा सका।

मृतकों की पहचान गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के पुटो गांव निवासी कुर्बान अंसारी और पबरिया गांव निवासी लक्ष्मण उरांव के रूप में हुई है। कुर्बान हाईवा चला रहे थे, जबकि लक्ष्मण उरांव खलासी के तौर पर काम कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक, दोनों की मौत हादसे में मौके पर ही हो गई थी।

बताया जा रहा है कि 16 चक्का ट्रेलर सोमवार सुबह करीब 10 बजे से सड़क पर खराब हालत में खड़ा था। वहीं हाईवा खाली लेकर सिसई की तरफ जा रहा था। इसी दौरान चालक ने खड़े ट्रेलर को पीछे से टक्कर मार दी। घटना के बाद बेड़ो पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की वजह समेत पूरे मामले की जांच की जा रही है।


रांची और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ranchivocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.