रांची-पटना वंदे भारत का इंजन बीच रास्ते में फेल, मालगाड़ी के सहारे पहुंची ट्रेन

Photo Source : Google

Posted On:Monday, July 13, 2026

रांची न्यूज डेस्क: रांची से पटना आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस का इंजन बीच रास्ते में खराब हो जाने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। तकनीकी खराबी के कारण ट्रेन को मालगाड़ी के इंजन की मदद से पहले बरकाकाना से गया और फिर पटना तक लाया गया। शाम 4:15 बजे रांची से रवाना हुई ट्रेन रात करीब 1:38 बजे पटना पहुंची। इस दौरान यात्रियों को करीब साढ़े नौ घंटे तक परेशान रहना पड़ा।

जानकारी के मुताबिक, ट्रेन में मेसरा स्टेशन के पास तकनीकी खराबी आ गई। लोको पायलट ने इंजन ठीक करने की कोशिश की, लेकिन कुछ देर चलने के बाद ट्रेन फिर रुक गई। एमआर प्रेशर में खराबी आने के कारण ट्रेन गति नहीं पकड़ पा रही थी। किसी तरह ट्रेन को बरकाकाना स्टेशन तक पहुंचाया गया, जहां करीब एक घंटे तक मरम्मत का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

इसके बाद मालगाड़ी का सहायक इंजन वंदे भारत से जोड़ा गया और उसके सहारे ट्रेन को गया जंक्शन तक लाया गया। गया में भी इंजन ठीक करने की कोशिश की गई, लेकिन तकनीकी खराबी दूर नहीं हो सकी। इसके बाद ट्रेन को उसी सहायक इंजन के साथ पटना के लिए रवाना किया गया।

यात्रियों ने इस दौरान रेल मंत्रालय को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शिकायत भी की। वहीं, मामले में धनबाद मंडल रेल प्रबंधक, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक और रांची मंडल रेल प्रबंधक से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। रांची की मंडल वाणिज्य प्रबंधक *श्रेया सिंह* ने कहा कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है।


रांची और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ranchivocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.