झारखंड में 4 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट, कई जिलों में भारी वर्षा की संभावना

Photo Source : Twitter

Posted On:Monday, September 29, 2025

रांची न्यूज डेस्क: झारखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम बदला-बदला रहेगा। रांची मौसम विज्ञान केंद्र ने 4 अक्टूबर 2025 तक ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। इस दौरान राज्य के अलग-अलग इलाकों में हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही गरज-चमक और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

29 सितंबर को राज्य के दक्षिणी हिस्सों जैसे कोल्हान और उसके आसपास, साथ ही मध्य क्षेत्रों यानी रांची और आसपास के जिलों में गर्जन-तड़ित के साथ वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इस दौरान वज्रपात की भी आशंका है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मौसम केंद्र के अनुसार, 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को भी राज्य में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। 2 अक्टूबर को खासतौर पर संताल परगना और पूर्वी हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं 3 और 4 अक्टूबर को राज्य के उत्तर-पूर्वी और नजदीकी मध्य भागों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है।

रविवार को रांची में दिन भर बारिश और धूप का खेल चलता रहा। राजधानी में करीब 6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि जमशेदपुर में 4 और डालटेनगंज में 2 मिलीमीटर वर्षा हुई। मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में एक नया लो-प्रेशर एरिया बनने के संकेत मिले हैं, जिसका असर आने वाले दिनों में झारखंड के मौसम पर दिखेगा।


रांची और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ranchivocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.