झारखंड में फिर सक्रिय होगा मानसून, 24 से 27 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट

Photo Source : Google

Posted On:Monday, August 24, 2026

रांची न्यूज डेस्क: झारखंड में एक बार फिर मानसून सक्रिय होने जा रहा है। उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और आसपास के इलाकों में बने लो प्रेशर एरिया के असर से अगले एक सप्ताह तक राज्य में बादल छाए रहने और कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने 24 से 27 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। 27 अगस्त को रांची में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

24 अगस्त को पलामू, गढ़वा, लातेहार, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, लोहरदगा और खूंटी में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। बाकी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। 25 अगस्त को गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम और खूंटी में भारी बारिश की संभावना है, जबकि अन्य हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है।

26 अगस्त को उत्तर-पश्चिमी, दक्षिण-पश्चिमी और मध्य झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान है। इस दौरान कई इलाकों में गरज-चमक के साथ वज्रपात भी हो सकता है। वहीं, 27 अगस्त को रांची, बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़, कोडरमा, धनबाद, चतरा और गिरिडीह में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार 28 और 29 अगस्त को भी राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है। इसके बाद 30 अगस्त से मौसम में बदलाव आने और आसमान के धीरे-धीरे साफ होने की संभावना है। लोगों को बारिश और वज्रपात के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।


रांची और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ranchivocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.