झारखंड में मानसून हुआ सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट; वज्रपात से 5 की मौत

Photo Source : Google

Posted On:Monday, July 20, 2026

रांची न्यूज डेस्क: झारखंड में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है और पिछले दो दिनों से राज्य के अधिकांश जिलों में लगातार बारिश हो रही है। सोमवार को भी रांची के ग्रामीण इलाकों समेत चतरा, कोडरमा, देवघर, धनबाद और जामताड़ा में रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहा। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश, तेज हवाओं और वज्रपात की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र और पश्चिम बंगाल-उत्तरी झारखंड के ऊपर सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से बारिश का दौर तेज हुआ है। विभाग ने रांची, हजारीबाग, रामगढ़, लोहरदगा, चतरा, लातेहार, गुमला और खूंटी में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और ठनका गिरने की चेतावनी दी है। किसानों को खेतों में वर्षा जल का बेहतर उपयोग करने की सलाह भी दी गई है।

रविवार को रांची के कांके में सबसे अधिक 66.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं राज्य के अलग-अलग हिस्सों में आकाशीय बिजली गिरने से पांच लोगों की जान चली गई। सरायकेला में दो लोगों की मौत हुई, जबकि गुमला, जमशेदपुर और हजारीबाग में एक-एक व्यक्ति की वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई। मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे जाने से बचने की अपील की है।

हालांकि बारिश की गतिविधियां बढ़ी हैं, लेकिन झारखंड में अब भी सामान्य से 37 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है। 19 जुलाई तक राज्य में 380.6 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, जबकि केवल 240.6 मिमी वर्षा रिकॉर्ड हुई है। मौसम विभाग के अनुसार 25 जुलाई तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी और कई इलाकों में भारी बारिश की भी संभावना बनी हुई है।


रांची और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ranchivocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.