JPSC-JSSC आंदोलन में भूख हड़ताल पर बैठी हबीबा बोलीं- पता नहीं जिंदा रह पाऊंगी या नहीं

Photo Source : Google

Posted On:Monday, August 17, 2026

रांची न्यूज डेस्क: झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्रों का आंदोलन रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। इस आंदोलन में देवेंद्र नाथ महतो समेत कई छात्र-छात्राएं भूख हड़ताल पर बैठे हैं। इन्हीं में शामिल मुस्लिम छात्रा हबीबा ने अपनी बिगड़ती सेहत को लेकर भावुक संदेश जारी किया। हबीबा ने कहा कि लगातार भूख हड़ताल के कारण उनकी तबीयत खराब हो रही है और उन्हें नहीं पता कि वह जिंदा रह पाएंगी या नहीं।

हबीबा ने कहा कि जब तक उनके शरीर में जान है, वह छात्रों की मांगों और भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाती रहेंगी। उनके इस बयान के बाद आंदोलन स्थल पर उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ गई है। छात्रों ने सरकार से उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करने और बातचीत के जरिए इस विवाद का समाधान निकालने की अपील की है।

इस बीच झारखंड सरकार ने आंदोलन कर रहे छात्रों को एक बार फिर बातचीत के लिए बुलाया है। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में एसडीओ और अपर जिला मजिस्ट्रेट (कानून-व्यवस्था) के साथ हुई बैठक के बाद सरकार ने 17 अगस्त को दोपहर 2 बजे छात्रों से बातचीत का फैसला लिया। अधिकारियों ने छात्रों को उनके कानूनी सलाहकार के साथ वार्ता में शामिल होने का प्रस्ताव दिया है। इससे पहले सरकार और छात्रों के बीच छह दौर की बातचीत हो चुकी है।

छात्र संगठन जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म्स मंच ने सरकार के नए बातचीत के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है, लेकिन साफ किया है कि छात्र अपनी मांगों से पीछे नहीं हटेंगे। संगठन के मुताबिक, इस बार भी बातचीत कानूनी सलाहकार की मौजूदगी में होगी। आंदोलन के दौरान छात्रों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के पुतले भी जलाए। वहीं, छात्रों के समर्थन में अभिनेत्री कुनिका सदानंद भी रांची पहुंचीं और आंदोलन को अपना समर्थन दिया।


रांची और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ranchivocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.