झारखंड पुलिस की बड़ी समीक्षा बैठक 9 सितंबर को, छात्र आंदोलन से लेकर लंबित मामलों तक होगी जांच

Photo Source : Google

Posted On:Wednesday, September 2, 2026

रांची न्यूज डेस्क: झारखंड पुलिस मुख्यालय ने जिलों में पुलिसिंग व्यवस्था और लंबित मामलों की समीक्षा के लिए 9 सितंबर 2026 को बड़ी बैठक बुलाई है। डीजीपी झारखंड तदाशा मिश्रा की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होने वाली इस बैठक में सभी जिलों से कानून-व्यवस्था से जुड़े अहम मुद्दों पर रिपोर्ट ली जाएगी। बैठक का फोकस लंबित मामलों की स्थिति और पुलिसिंग को बेहतर बनाने पर रहेगा।

बैठक में हाल के दिनों में सीजेपी और छात्र संगठनों की ओर से किए गए विरोध-प्रदर्शनों के दौरान जिलों में की गई कानूनी कार्रवाई की भी समीक्षा होगी। पुलिस मुख्यालय यह जानकारी लेगा कि प्रदर्शन से जुड़े मामलों में क्या कार्रवाई हुई और उनकी जांच या कानूनी प्रक्रिया किस स्थिति में है। सभी जिलों को इस संबंध में जरूरी जानकारी के साथ PPT तैयार रखने का निर्देश दिया गया है।

इसके अलावा बीट पुलिसिंग में QR Code Scanning की व्यवस्था की भी समीक्षा होगी। जिलों से पूछा जाएगा कि बीट स्तर पर पुलिसकर्मी इसका कितनी प्रभावी तरीके से इस्तेमाल कर रहे हैं। ACP/MACP से जुड़े लंबित मामलों और पुलिसकर्मियों से संबंधित दूसरे प्रशासनिक मामलों के निपटारे की स्थिति पर भी रिपोर्ट ली जाएगी। साथ ही मालखानों में पड़े मामलों और सामान के निस्तारण की प्रगति की भी जानकारी मांगी गयी है।

अंतिम वेतन प्रमाण-पत्र (LPC) से जुड़े लंबित मामलों को भी बैठक के एजेंडे में शामिल किया गया है। पुलिस मुख्यालय ने अधिकारियों को अपने-अपने प्रक्षेत्र और क्षेत्राधिकार से जुड़े सभी बिंदुओं पर PPT तैयार करके वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में प्रस्तुत करने को कहा है। जिलों से मिली रिपोर्ट के आधार पर डीजीपी लंबित मामलों के समय पर निपटारे और पुलिसिंग व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश देंगी।


रांची और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ranchivocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.