झारखंड में मोंथा तूफान का असर कम, बारिश थमी तो लौटेगी ठंड

Photo Source : Google

Posted On:Saturday, November 1, 2025

रांची न्यूज डेस्क: झारखंड में चक्रवाती तूफान मोंथा का असर अब धीरे-धीरे कम होने लगा है। गुरुवार दोपहर बाद से मौसम ने करवट ली, हालांकि बुधवार रात से गुरुवार दोपहर तक रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में जोरदार बारिश हुई। रांची में जहां 10 एमएम बारिश दर्ज की गई, वहीं पूरे दिन रुक-रुक कर बारिश होती रही जिससे लोगों को ठंड का अहसास हुआ।

राज्य के अलग-अलग इलाकों में तूफान का असर भिन्न रूप में देखने को मिला। सबसे ज़्यादा बारिश पश्चिम सिंहभूम के सोनुआ में 75 एमएम दर्ज की गई, जबकि चाईबासा में 25.3 एमएम और बोकारो में 27 एमएम बारिश हुई। बारिश के चलते कई इलाकों में तापमान में गिरावट आई और मौसम में ठंडक बढ़ गई।

मौसम विभाग ने बताया कि 31 अक्टूबर तक राज्य के कुछ हिस्सों में तूफान का हल्का असर बना रह सकता है। वहीं रांची में शुक्रवार को हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके बाद मौसम साफ होना शुरू हो जाएगा और दिन में धूप निकलने लगेगी।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 1 नवंबर से मौसम साफ होने के साथ ठंड में इज़ाफा देखने को मिलेगा। आसमान साफ रहने से रात के तापमान में गिरावट आएगी और 3 नवंबर से न्यूनतम तापमान करीब 5 डिग्री तक नीचे जा सकता है, जिससे झारखंड में सर्दी का आगाज़ हो जाएगा।


रांची और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ranchivocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.