रांची न्यूज डेस्क: ग्रामीण युवा संगठन मेढ़ेटुंगरी ने रविवार की रात मेढ़ेटुंगरी फुटबॉल मैदान में करमा मिलन समारोह आयोजित किया। मुख्य अतिथि के रूप में आजसू के केन्द्रीय महासचिव संजय मेहता, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में आजसू के जिला प्रवक्ता और मुखिया रोशनलाल मुंडा और भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी मौजूद रहे।
आसपास के गांवों से आधा दर्जन खोड़हा टीमें नाचते-गाते कार्यक्रम में भाग लीं और सभी टीमों को सम्मानित किया गया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में नागपुरी के कई प्रसिद्ध कलाकार भी शामिल हुए। आयोजन की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष झल्लू मुंडा ने की।
समारोह में विधायक प्रतिनिधि श्रवण मुंडा, समाजसेवी साहेबराम महतो, जलेश्वर महतो उर्फ मार्शल, सूरजनारायण महतो, कामेश्वर महतो, प्रेम साहू, जगेश्वर महतो, दुर्गा महतो, विपिन मुंडा, किशुन महतो सहित सचिव सेवाराम महतो, कोषाध्यक्ष किशुन महतो, उपाध्यक्ष विजय चौधरी, उपसचिव शनि मुंडा, कार्यकारी अध्यक्ष श्याम कुमार महतो, बाबूलाल मुंडा, रीता देवी, सोहन महतो, रामजीत नायक, राजेन्द्र महतो और सोमरा मुंडा भी मौजूद थे।