रांची न्यूज डेस्क: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली से रांची लौट आए हैं। उनके साथ मुख्य सचिव अलका तिवारी, अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार और वन विभाग के सचिव अबु बकर सिद्दीख भी रांची पहुंचे। जानकारी के अनुसार, दिल्ली में मुख्यमंत्री और अधिकारियों ने विधि विशेषज्ञों के साथ सारंडा वन्यजीव अभ्यारण्य को लेकर चर्चा की।
माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बुधवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में सारंडा वन क्षेत्र से संबंधित प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड के सारंडा वन क्षेत्र को सेंचुरी घोषित न करने पर कड़ी नाराजगी जताई थी।
न्यायालय ने मुख्य सचिव को आठ अक्टूबर को व्यक्तिगत रूप से अदालत में उपस्थित होकर जवाब देने का आदेश दिया है।