नालंदा में बिस्किट लदा ट्रक खड़े ट्रक से टकराया, चालक की मौत

Photo Source : Google

Posted On:Wednesday, July 22, 2026

रांची न्यूज डेस्क: बिहार के नालंदा जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बिस्किट से लदे ट्रक के चालक की मौत हो गई। यह दुर्घटना बख्तियारपुर-रजौली फोरलेन (एनएच-20) पर दीपनगर थाना क्षेत्र के कासिमचक गांव के पास हुई, जहां तेज रफ्तार ट्रक सड़क किनारे खड़े एक क्षतिग्रस्त ट्रक से जा टकराया।

मृतक की पहचान नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के खजूरी विगहा निवासी 28 वर्षीय विपिन कुमार के रूप में हुई है। वह रामेश्वर प्रसाद यादव के पुत्र थे। परिजनों के अनुसार, विपिन मुजफ्फरपुर से बिस्किट लेकर रांची जा रहे थे। रास्ते में कथित तौर पर झपकी आने से ट्रक से उनका नियंत्रण हट गया और वाहन पहले से सड़क किनारे खड़े दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से टकरा गया।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल चालक को तत्काल पावापुरी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दीपनगर थाना प्रभारी सुमन कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर (मॉडल) अस्पताल भेज दिया गया। परिजनों की ओर से आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त ट्रकों को सड़क से हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात फिर से सामान्य हो सके।


रांची और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ranchivocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.