रांची में हॉक विमान से एयर शो, पायलटों ने आसमान में तिरंगा बनाया

Photo Source : Google

Posted On:Monday, April 21, 2025

रांची न्यूज डेस्क: रांची के नामकुम स्थित खोजा टोली के आर्मी ग्राउंड में शनिवार को भारतीय वायुसेना के ट्रेंड पायलट्स ने हॉक विमानों से हैरतअंगेज एयर शो प्रस्तुत किया। करीब एक घंटे तक आसमान में रोमांचक करतब दिखाए गए। इस दौरान पायलटों ने 5 मीटर से भी कम दूरी बनाए रखते हुए फॉग ट्रेल से आसमान में तिरंगा उकेरा। यह कार्यक्रम रविवार को भी दोहराया जाएगा।

एयर शो में सूर्यकिरण टीम के 9 पायलटों ने एक साथ उड़ान भरते हुए शानदार समन्वय का प्रदर्शन किया। डीएनए मनोहर, लूप, क्रॉस जैसे मनमोहक फिगर आसमान में उकेरे गए। शो का दूसरा भाग और भी रोमांचक रहा, जहां पायलटों ने अलग-अलग दिशा से उड़ान भरते हुए उलटी उड़ान, आकृतियां और तिरंगा दर्शाया। टीम ने इस शो के लिए छह महीने तक कठोर अभ्यास किया था।

इस प्रदर्शन में अजय दशरथी, जशदीप सिंह, कुलदीप हुड्डा, सिद्धेश कार्तिक, विष्णु, अंकित वशिष्ठ, गौरव पटेल, अर्जुन पटेल और दिवाकर शर्मा जैसे पायलट शामिल थे। हालांकि इस शो के कारण सुबह की तीन फ्लाइट्स प्रभावित हुईं। एयर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली फ्लाइट 9:20 बजे, इंडिगो की दिल्ली फ्लाइट 9:25 बजे और हैदराबाद की फ्लाइट एयर शो के बाद रवाना हुई।


रांची और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ranchivocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.