एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में यात्री की बिगड़ी तबीयत, ऑक्सीजन की व्यवस्था में 4 घंटे 16 मिनट की देरी

Photo Source : Google

Posted On:Monday, August 24, 2026

रांची न्यूज डेस्क: बेंगलुरु से रांची आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में रविवार सुबह एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई। यात्री को सांस लेने में परेशानी होने पर चालक दल ने तुरंत ऑक्सीजन दी, जिसके बाद उसकी स्थिति स्थिर हो गई। फ्लाइट सुबह 8.55 बजे रांची एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरी, जहां यात्री की स्वास्थ्य जांच की गई और हालत सामान्य मिलने पर उसे घर जाने की अनुमति दे दी गई।

यात्री को ऑक्सीजन दिए जाने के बाद विमान में पर्याप्त ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध होना जरूरी था। इसके लिए दिल्ली से दूसरी फ्लाइट के जरिए ऑक्सीजन की बोतलें रांची मंगाई गईं। जरूरी व्यवस्था पूरी होने के बाद एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट आईएक्स 1244 ने करीब चार घंटे 16 मिनट की देरी से दोपहर 1.51 बजे रांची से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरी।

फ्लाइट में देरी के कारण बेंगलुरु जाने वाले यात्रियों को रांची एयरपोर्ट पर कई घंटे इंतजार करना पड़ा। एयरलाइंस की ओर से यात्रियों को नाश्ता दिया गया। सबसे ज्यादा परेशानी उन यात्रियों को हुई, जिन्हें बेंगलुरु से आगे दूसरे शहरों के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट पकड़नी थी। देरी के चलते पांच यात्रियों ने अपना टिकट रिफंड करा लिया।

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के निदेशक विनोद कुमार ने बताया कि नियमों के मुताबिक विमान में पर्याप्त ऑक्सीजन की व्यवस्था होने के बाद ही उसे उड़ान भरने की अनुमति दी जा सकती है। उन्होंने बताया कि विमान में यात्रियों के लिए आपातकालीन ऑक्सीजन सिस्टम और केबिन क्रू के लिए पोर्टेबल ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध रहते हैं। यात्री की तबीयत बिगड़ने के बाद अतिरिक्त ऑक्सीजन की व्यवस्था की गई, जिसके बाद विमान ने उड़ान भरी।


रांची और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ranchivocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.