रांची में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को अदाणी फाउंडेशन ने बांटे छाते

Photo Source : Google

Posted On:Thursday, August 6, 2026

रांची न्यूज डेस्क: बारिश के मौसम में खुले में ड्यूटी करने वाले यातायात पुलिसकर्मियों की सुविधा के लिए अदाणी फाउंडेशन ने गुरुवार को रांची में छाता वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। पुलिस अधीक्षक (यातायात) कार्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में सिटीजन फाउंडेशन के सहयोग से यातायात पुलिसकर्मियों को छाते वितरित किए गए।

इस पहल का उद्देश्य बारिश के दौरान सड़क पर तैनात पुलिसकर्मियों को जरूरी सहयोग उपलब्ध कराना है, ताकि वे खराब मौसम में भी बिना किसी परेशानी के अपनी जिम्मेदारियां निभा सकें।

कार्यक्रम में यातायात पुलिस उपाधीक्षक रामाकांत रजक, अदाणी पावर झारखंड के हेड कॉरपोरेट अफेयर्स संजीव शेखर, वरीय प्रबंधक रणवीर सिंह, सिटीजन फाउंडेशन के हेमंत तिर्की समेत बड़ी संख्या में यातायात पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

इस मौके पर रामाकांत रजक ने कहा कि बारिश के मौसम में खुले में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों के लिए यह सहयोग काफी उपयोगी साबित होगा। इससे उन्हें अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में सुविधा मिलेगी।

वहीं, संजीव शेखर ने कहा कि अदाणी समूह समाज के विभिन्न वर्गों के हित में लगातार काम करता रहा है। उन्होंने कहा कि समूह आगे भी जनहित और सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से समाज की सेवा के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।


रांची और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ranchivocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.