डुरंड कप का मुकाबला देखने रांची रवाना हुई लातेहार की 50 खिलाड़ियों की टीम

Photo Source : Google

Posted On:Thursday, August 13, 2026

रांची न्यूज डेस्क: लातेहार जिला खेल पदाधिकारी अविनेश कुमार त्रिपाठी के निर्देश पर प्रखंड के 50 स्कूली छात्र-छात्राओं की फुटबॉल टीम गुरुवार दोपहर रांची के लिए रवाना हुई। टीम के खिलाड़ी रांची में आयोजित डुरंड कप फुटबॉल प्रतियोगिता का मुकाबला देखेंगे और बड़े स्तर के खिलाड़ियों के खेल का अनुभव लेंगे।

खिलाड़ियों को लेकर बस दोपहर में रांची के लिए रवाना हुई। टीम के साथ फुटबॉल कोच सुमित कुमार समेत अन्य खिलाड़ी भी मौजूद रहे। रांची रवाना होने से पहले खिलाड़ियों में काफी उत्साह देखने को मिला।

बड़े मुकाबले देखकर खेल की बारीकियां सीखेंगे खिलाड़ी

कोच सुमित कुमार ने बताया कि जिला खेल पदाधिकारी के निर्देश पर स्कूली खिलाड़ियों को डुरंड कप का मैच दिखाने के लिए रांची ले जाया जा रहा है। इसका मकसद खिलाड़ियों को बड़े स्तर के मुकाबले का अनुभव देना है, ताकि वे फुटबॉल की बारीकियों को समझ सकें और अपने खेल में सुधार कर सकें।

उन्होंने कहा कि बड़े खिलाड़ियों को खेलते हुए देखकर स्कूली खिलाड़ियों को काफी कुछ सीखने का मौका मिलेगा। इस दौरान खिलाड़ियों में रांची जाने को लेकर खासा उत्साह रहा।


रांची और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ranchivocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.