धनबाद में पुलिस और प्रिंस खान गैंग के बीच मुठभेड़, तीन बदमाश गिरफ्तार

Photo Source : Google

Posted On:Monday, March 16, 2026

रांची न्यूज डेस्क: झारखंड के धनबाद में सोमवार सुबह पुलिस और गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह के बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस कार्रवाई में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह मुठभेड़ पुटकी थाना क्षेत्र के भागाबांध ओपी इलाके में रांची और धनबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान हुई।

पुलिस के अनुसार मुठभेड़ में कुबेर और विक्की डोम को पैर में गोली लगी, जबकि अमन अफजल भागने की कोशिश में गिरकर घायल हो गया और उसका पैर टूट गया। तीनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि ये आरोपी रांची के व्यवसायियों से वर्चुअल नंबर के जरिए रंगदारी मांगने और एक रेस्टोरेंट में हुई गोलीबारी की घटना में शामिल थे।

पुलिस को सूचना मिली थी कि कुबेर धनबाद में छिपकर रांची के कारोबारियों को धमकी दे रहा है। इसके बाद रांची और धनबाद पुलिस की टीम ने भागाबांध इलाके में घेराबंदी की। खुद को घिरा देख अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है और पुलिस को गिरोह के नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं।


रांची और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ranchivocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.