रांची DJ हत्याकांड: एक्सट्रीम बार शूटआउट में मुख्य आरोपी समेत 10 दोषी करार, आज सजा पर फैसला

Photo Source : Google

Posted On:Monday, July 20, 2026

रांची न्यूज डेस्क: रांची के चर्चित एक्सट्रीम बार में डीजे संदीप प्रमाणिक की हत्या मामले में सोमवार को अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया। रांची सिविल कोर्ट के अतिरिक्त न्यायिक आयुक्त शैलेंद्र कुमार की अदालत ने मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह उर्फ विक्की समेत 10 आरोपियों को दोषी करार दिया। सजा के बिंदु पर मंगलवार को बहस होगी और उसी दिन अदालत सजा का ऐलान भी करेगी।

दोषी ठहराए गए आरोपियों में अभिषेक सिंह उर्फ विक्की, उसके पिता अशोक कुमार सिंह, मोहम्मद शमीरुद्दीन, प्रतीक, मृत्युंजय कुमार, प्रकाश कुमार, दिवाकर उपाध्याय, आलोक दीवा, पंकज कुमार और सुमित कुमार शामिल हैं। पुलिस ने घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कुल 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

यह सनसनीखेज वारदात 26 मई 2024 की रात एक्सट्रीम बार में हुई थी। आरोप है कि बार बंद होने के समय कुछ युवकों का कर्मचारियों से विवाद और मारपीट हुई। इसके बाद अभिषेक सिंह अपने किराए के फ्लैट से राइफल लेकर वापस बार पहुंचा और डीजे संदीप प्रमाणिक को करीब से गोली मार दी। गोली लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पार्किंग में भी कई राउंड फायरिंग कर कार से फरार हो गए।

पूरी वारदात बार में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी। इसी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने तेजी से जांच करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। अब अदालत ने 10 आरोपियों को दोषी ठहराया है, जबकि सजा पर अंतिम फैसला मंगलवार को सुनाया जाएगा।


रांची और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ranchivocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.