रांची में पागल कुत्ते को मारी गोली, वीडियो वायरल होने पर FIR

Photo Source : Google

Posted On:Tuesday, April 8, 2025

रांची न्यूज डेस्क: राजधानी रांची के टाटीसिलवे इलाके में एक शख्स ने आवारा कुत्ते को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि वह कुत्ता बीते कुछ दिनों से लोगों को काट रहा था और स्थानीय लोगों के लिए खतरा बन गया था। इसी से परेशान होकर एक व्यक्ति ने अपने लाइसेंसी हथियार से उसे गोली मार दी, जिससे मौके पर ही कुत्ते की मौत हो गई।

इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी मिली। वीडियो में गोली चलाने की स्पष्ट तस्वीरें दिखने के बाद पुलिस हरकत में आई और गोली चलाने वाले व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

रांची ग्रामीण एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने पुष्टि करते हुए कहा कि वीडियो के आधार पर टाटीसिलवे थाना प्रभारी को उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। बता दें कि भारतीय कानून के तहत जानवर को मारने या नुकसान पहुंचाने पर 2 साल की जेल, जुर्माना या दोनों का प्रावधान है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


रांची और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ranchivocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.