रांची में 17 साल की छात्रा का झाड़ियों में मिला शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस

Photo Source : Google

Posted On:Monday, October 19, 2026

रांची न्यूज डेस्क: झारखंड के रांची जिले में 17 साल की एक लड़की का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। लड़की 11वीं कक्षा में पढ़ती थी। पुलिस को शक है कि उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या की गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सोमवार को समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि लड़की का शव रविवार को उसके घर से करीब ढाई किलोमीटर दूर एक सुनसान जगह पर झाड़ियों में मिला।

पुलिस के मुताबिक, लड़की अपने सात साल के चचेरे भाई के साथ घर से निकली थी। उसने परिवार को बताया था कि वह अपने भाई और भाभी के घर जा रही है। कुछ देर बाद उसका छोटा भाई घर लौट आया, लेकिन लड़की वापस नहीं आई। इसके बाद परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद उसका शव झाड़ियों में मिला।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी मौत की वजह

मुरी चौकी के प्रभारी विकास पासवान ने बताया कि शुरुआती जांच में लड़की की गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका है। हालांकि, उसके साथ दुष्कर्म हुआ था या नहीं, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस के मुताबिक, लड़की का पोस्टमार्टम सोमवार को कराया जाएगा।

घटनास्थल से सबूत जुटाने के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम भी पहुंची थी। अधिकारी ने बताया कि मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। लड़की के पिता की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


रांची और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ranchivocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.