झारखंड में तापमान का उतार-चढ़ाव जारी, अगले दो दिन में गिरावट, फिर बढ़ेगा पारा

Photo Source : Google

Posted On:Wednesday, March 5, 2025

रांची न्यूज डेस्क: झारखंड में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। राजधानी रांची समेत कई जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढ़ गया है। रांची में अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री ज्यादा है। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है, जो 2.4 डिग्री बढ़कर 17.6 डिग्री सेल्सियस हो गया है। यह सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक है। मौसम में इस बदलाव के बीच अगले कुछ दिनों में झारखंड में क्या स्थिति रहेगी, आइए जानते हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। गुरुवार, 6 मार्च 2025 को आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा। इसके बाद अगले तीन दिनों में तापमान में फिर से 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। यानी मौसम में ठंडक बनी रहेगी, लेकिन तापमान में उतार-चढ़ाव भी देखने को मिलेगा।

फिलहाल झारखंड का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान गिरकर 34 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है। हालांकि, इसके बाद पारा फिर चढ़ेगा और झारखंड में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इससे साफ है कि मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिलेगा, लेकिन गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा।


रांची और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ranchivocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.