रांची में अवैध निर्माण पर RRDA सख्त, 32 लोगों को अंतिम नोटिस; 2 दिसंबर को कोर्ट में होना होगा पेश

Photo Source : Google

Posted On:Friday, November 27, 2026

रांची न्यूज डेस्क: राजधानी रांची में अवैध निर्माण के खिलाफ रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकार (आरआरडीए) ने कार्रवाई तेज कर दी है। पिछले एक महीने में अवैध निर्माण से जुड़े 78 मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बावजूद कई निर्माणकर्ता आरआरडीए कोर्ट में सुनवाई के दौरान अपना पक्ष रखने नहीं पहुंच रहे हैं। ऐसे लोगों पर सख्ती दिखाते हुए प्राधिकार ने 32 प्रतिवादियों को अंतिम नोटिस जारी किया है।

आरआरडीए उपाध्यक्ष कोर्ट की ओर से जारी नोटिस में सभी 32 लोगों को 2 दिसंबर को होने वाली सुनवाई में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है। नोटिस में साफ कहा गया है कि तय तारीख पर गैरहाजिर रहने पर कोर्ट एकतरफा आदेश जारी कर सकता है। यानी संबंधित लोगों को अपना पक्ष रखने का यह आखिरी मौका दिया गया है।

आरआरडीए के मुताबिक, अवैध निर्माण के मामले दर्ज होने के बाद संबंधित निर्माणकर्ताओं को कोर्ट में अपना पक्ष रखने का अवसर दिया जाता है, लेकिन कई लोग लगातार सुनवाई से दूरी बनाए हुए हैं। ऐसे में अब उनके खिलाफ एकतरफा कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। अंतिम नोटिस पाने वालों में बालालौंग की सोमरी देवी, होटवासी के मुकेश कुमार, गदलसूद के सत्य प्रकाश, खिजरी नामकुम स्थित होटल रॉयल पैलेस, रिंग रोड के शंकर प्रजापति, टाटीसिलवे-खेलगांव रोड स्थित जायसवाल लॉज, सदाबहार चौक के मनोज अग्रवाल और प्रकाश कुमार शामिल हैं। इनके अलावा महुआ टोली स्थित सत्य साईं इन्क्लेव के सतीश कुमार, बालालौंग के विनोद लाल ठाकुर, होचर रिंग रोड के राहुल कुमार और कटहल मोड़ स्थित प्रभाती टावर के सुनील सिंह को भी नोटिस दिया गया है।

इस सूची में कांठीटांड़ चौक के संजय कुमार गोयल, सेम्बो रिंग रोड के विद्यासागर, सुकुरहुटू के मनोज साहू, शास्त्री चौक स्थित किसान कॉम्प्लेक्स के नारायण साहू, लालगुटवा कटहल मोड़ के घनश्याम पांडेय, कटहल मोड़ के अजय अग्रवाल, अरगोड़ा स्थित वैष्णो देवी नगर की रेणुबाला, नेवरी मेसरा के मनोज कुमार और शाहदेव नगर खिजरी स्थित ब्रह्मपुत्र एन्क्लेव के राहुल तिवारी के नाम भी हैं। वहीं रुदिया के कुंज बिहारी, गुटवा कटहल मोड़ दलादिली रोड के रंजीत कुमार, गटलातू के सुभाष कुमार, रिंग रोड मालती के मनीष, कांठीटांड़ चौक स्थित वर्ल्ड फर्नीचर के पंचम कुमार, गुटवा के अरूप कुमार सिंह, ओरमांझी के धनेश प्रसाद, सुकुरहुटू के अनिल सिंह, बरगांवा नामकुम के संजय सिंह और सिमलिया के मी जमशेद को भी अंतिम नोटिस जारी किया गया है। 2 दिसंबर की सुनवाई में जो लोग उपस्थित नहीं होंगे, उनके मामलों में उपलब्ध तथ्यों के आधार पर एकतरफा आदेश पारित किया जा सकता है।


रांची और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ranchivocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.