रांची न्यूज डेस्क: रांची समेत झारखंड के चार जिलों में मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। अगले तीन घंटे के अंदर रांची, जामताड़ा, चतरा और लोहरदगा में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। हवाओं की रफ्तार 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। साथ ही गरज और वज्रपात की भी आशंका जताई गई है।
मौसम विभाग का कहना है कि 15 और 16 सितंबर 2025 को राज्य के उत्तर-पूर्वी, उत्तर-मध्य और निकटवर्ती मध्य भागों में भारी बारिश की संभावना है। 18 सितंबर तक राज्य में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश जारी रह सकती है।
लोगों से अपील की गई है कि वे सतर्क रहें, सुरक्षित स्थान पर ठहरें और बारिश के दौरान पेड़ों के नीचे या बिजली खंभों के पास न रुकें। किसानों से भी कहा गया है कि वे खेतों में न जाएं और मौसम सामान्य होने का इंतजार करें।