Posted On:Sunday, December 24, 2023
वाराणसी। करोड़ों हिन्दुओं की आस्था का स्थल श्रीराम जन्मभूमि पर बन रहे राम मंदिर के उद्घाटन की भव्य तैयारियां चल रही है। 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। ऐसे में आरएसएस काशी प्रांत ने काशी से अयोध्या तक राम मय करने की योजना बनाई है। प्राण प्रतिष्ठा के पहले से ही माहौल राम मय हो जाएगा। मंदिरों में सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। आरएसएस के स्वयंसेवकों की टोल घर-घर पहुंचकर इस आयोजन में शामिल होने के लिए संकल्प दिलवाएगी और हर परिवार को इस प्राण प्रतिष्ठा परिवार से जोड़ा जाएगा। अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का जश्न पूरी दुनिया में अभी से मनाया जा रहा है। काशी का इसमें बड़ा योगदान है। ऐसे में आरएसएस काशी प्रांत ने वाराणसी के साथ ही साथ आस-पास के जिलों में जश्न का इंतजाम किया है। इसके लिए दुनिया के सबसे बड़े श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा गृह संपर्क अभियान को शुरू किया गया है। आगामी एक जनवरी से 15 जनवरी तक RSS और उससे जुड़े 32 अनुषांगिक संगठन के साथ साधु संतों की 55 हजार टोलियां काशी प्रांत के सभी जिलों के गांवों जाकर लोगों से इस आयोजन से जुड़ने का आग्रह करेंगी। हर टोली में चार सदस्य होंगे जिनका लक्ष्य 100 परिवारों से संपर्क करना होगा। आरएसएस पदाधिकारियों ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के दिन शिव की नगरी काशी में सुबह 11 बजे से 1 बजे तक काशी विश्वनाथ धाम और सनत मोचन मंदिर के साथ ही साथ अन्य मंदिरों में विशेष पूजा-पाठ होगा। इसके अलावा सभी प्रमुख मंदिरों में सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। देर शाम दीपोत्सव मनाया जाएगा और हर घर में दीपक के साथ ही साथ ॐ पताका फहराई जाएगी। आरएसएस के पदाधिकारियों ने बताया कि काशी प्रांत के अलग-अलग जिलों में 155 ब्लॉक और 24 नगर के साथ ही साथ 22 हजार ग्राम पंचायतें हैं। हर टोली परिवारों को राम मंदिर में पूजित अक्षत और राम मंदिर का चित्र भेंट करेगी।
रांची और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें, और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सुप्रीम कोर्ट ने पोर्न वीडियो बैन पर तत्काल सुनवाई से इनकार किया, कहा- नेपाल का उदाहरण देखें, जानिए पूरा मामला
झारखंड में बढ़ने लगी ठंड, रांची में दो डिग्री तापमान गिरा, मौसम विभाग ने कही यह बात
मीरा नायर के बेटे जोहरान ममदानी न्यूयॉर्क के मेयर बने, भारतीय मूल के पहले मुस्लिम नेता ने रचा इतिहास, जानिए पूरा मामला
'नेहरू जी के शब्द याद आ रहे हैं...', ममदानी ने विक्ट्री स्पीच में क्यों किया पूर्व पीएम का जिक्र?
EXPLAINED: न्यूयॉर्क में ईसाई आबादी ने क्यों चुना मुस्लिम मेयर, ट्रंप की धमकी के बावजदू कैसे जीते जोहरान ममदानी, भारतीयो...
Bihar Election 2025: जेल में बंद अनंत सिंह… मोकामा सीट पर JDU के इस मंत्री ने संभाला मोर्चा
Draupadi Interesting Fact: कब और कहां हुई द्रौपदी की मृत्यु? जानें पूर्वजन्म का रहस्य
आलिया भट्ट और शरवरी की ‘अल्फा’ अब 2026 में रिलीज़ होगी
काम कर गया भारत का दबाव, जाकिर नाइक की बांग्लादेश में नो एंट्री; यूनुस सरकार बोली- भगोड़े को शरण नहीं देंगे
कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ को रिलीज़ डेट मिली
संपत्ति हड़पने वाले माफिया का UP में होगा बुरा हश्र, यूपी असीमित संभावनाओं वाला राज्य : योगी आदित्यनाथ
'चैंपियन' का टीज़र छाया सोशल मीडिया पर: वैजयंती मूवीज़ की स्पोर्ट्स ड्रामा बनी चर्चा का केंद्र
दिल्ली एयरपोर्ट तकनीकी खराबी: 800 से अधिक उड़ानें लेट, 20 फ्लाइट्स कैंसिल
Posted On:Saturday, November 8, 2025
झारखंड में नेता के घर चोरी: नौकरानी गिरफ्तार, लाखों रुपये और सोने के गहने बरामद
सोनाहातू में आदिवासी दंपती की दहशत भरी जिंदगी, प्लास्टिक झोपड़ी में काट रही रातें
Posted On:Friday, November 7, 2025
रांची और राज्य में ठंड बढ़ी, 8-10 नवंबर तक तापमान 3-5 डिग्री घटने की संभावना
रांची में शुरू होने जा रहे पांच राष्ट्रीय स्कूल गेम्स, शहर में खेल उत्सव का माहौल
Posted On:Thursday, November 6, 2025
विश्व बैंक पोस्टेड IAS अधिकारी महिमापत रे पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, एसीबी ने दर्ज की जांच
रांची के निजी स्कूलों में शुरू हुआ 2026–27 का एडमिशन सीजन
Posted On:Tuesday, November 4, 2025
झारखंड के टॉप बीटेक कॉलेज: अब IIT को दे रहे टक्कर
Local
India
World
Business
Entertainment
Horoscope
Reviews
Sports
Lifestyle
Technology
You Should know
Local Bazar
अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ranchivocalsteam@gmail.com
Copyright © 2021 | All Rights Reserved.
Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.
About Us | Contact Us | Our Team | RSS Feed | Disclaimer