रांची विश्वविद्यालय नाट्य महोत्सव-2025: मारवाड़ी कॉलेज विजेता, रांची वीमेंस कॉलेज उपविजेता

Photo Source : Google

Posted On:Saturday, March 29, 2025

रांची न्यूज डेस्क: मारवाड़ी कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय रांची विश्वविद्यालय नाट्य महोत्सव-2025 का शनिवार को समापन हुआ। इस आयोजन में विभिन्न कॉलेजों की ओर से चार नाटकों का मंचन किया गया। डिपार्टमेंट ऑफ परफॉर्मिंग एंड फाइन आर्ट, आरयू ने "ठग ठगे गए", रांची वीमेंस कॉलेज ने "अपनों से दूर होते अपने", केओ कॉलेज, गुमला ने "बेटी पढ़ाउ, आपन सोच बदलू", और मारवाड़ी कॉलेज की टीम ने "अनमोल जीवन" का मंचन किया। निर्णायकों के निर्णय के अनुसार मारवाड़ी कॉलेज की टीम विजेता बनी, जबकि रांची वीमेंस कॉलेज की टीम उपविजेता रही। विजेता टीम में राहुल राज रॉय, कीर्ति मुंडा, पूजा कुमारी, खुशी विजय, गरिमा, सृष्टि कुमारी, मन्नू कुमारी, सौरभ कुमार, राजकुमार साहु, नेहा यादव और प्रियंका मुंडा शामिल थे, वहीं उपविजेता टीम में ऋचा दत्त, गजल साक्षी, दीपिका साहु, पूर्णिमा, आस्था किरण, सृष्टि और मनीषा थीं।

समापन समारोह में रांची विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू डॉ. सुदेश कुमार साहु ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नाटक एक प्रभावी माध्यम है, जिसके जरिए जटिल विषयों को भी सरल और रोचक तरीके से प्रस्तुत किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि रंगमंच सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि समाज को संदेश देने का सशक्त मंच भी है।

महोत्सव में नाटकों का मूल्यांकन वरिष्ठ रंगमंचकर्मी डॉ. कमल बोस, राकेश रमण और कुमकुम गौर ने किया। कार्यक्रम का संचालन समन्वयक डॉ. सुशील कुमार अंकन ने किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार, प्रोफेसर इंचार्ज डॉ. आर.आर. शर्मा, डीएसडब्ल्यू डॉ. तरुण चक्रवर्ती, डॉ. खातिर हेम्ब्रम, डॉ. पॉल, डॉ. सुनीति नायक, डॉ. रंजू लाल, डॉ. ज्योति किंडो, डॉ. राहुल कुमार, डॉ. लता, डॉ. अशोक कुमार महतो, डॉ. अमित कुमार, डॉ. अवध बिहारी महतो समेत कई शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी उपस्थित थे।


रांची और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ranchivocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.