झारखंड में ऑरेंज अलर्ट: बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात से एक की मौत, अगले 24 घंटे भारी

Photo Source : Google

Posted On:Tuesday, April 15, 2025

रांची न्यूज डेस्क: झारखंड में मौसम ने अचानक करवट ली है और इसका असर पूरे राज्य में देखने को मिल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र और बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण झारखंड में बारिश, वज्रपात और ओलावृष्टि हो रही है। रांची में ठनका गिरने से एक 30 वर्षीय युवक अनूप कच्छप की मौत हो गई। मौसम विभाग ने 15 अप्रैल के लिए पूरे राज्य में बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, रांची केंद्र ने जानकारी दी कि मंगलवार को राज्यभर में गरज-चमक के साथ बारिश होगी और हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। कुछ इलाकों में ओले भी गिर सकते हैं। सोमवार को राजधानी रांची में 7 मिमी बारिश दर्ज की गई और खेलगांव समेत कई इलाकों में ओलावृष्टि हुई। डोरंडा क्षेत्र में वज्रपात की चपेट में आने से एक व्यक्ति की जान चली गई।

राज्य के अन्य हिस्सों जैसे देवघर, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, सिमडेगा, दुमका, गढ़वा, हजारीबाग और पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम जिलों में भी तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई है। बोकारो में सबसे ज्यादा 32.2 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि खूंटी के तोरपा में 24.8 मिमी और खूंटी शहर में 21 मिमी वर्षा हुई। फिलहाल मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और जरूरी एहतियात बरतने की सलाह दी है।


रांची और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ranchivocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.