Posted On:Wednesday, January 3, 2024
वाराणसी। ज्ञानवापी परिसर का एएसआई ने जिला कोर्ट और हाईकोर्ट के आदेश के बाद 4 अगस्त से तकरीबन 100 दिन का साइंटिफिक सर्वे किया है। इस सर्वे की रिपोर्ट और सर्वे में मिले 250 से अधिक साक्ष्य जमा किये थे। 18 दिसंबर को लगभग 1500 पन्नों की रिपोर्ट सील्ड लिफाफे में एएसआई ने जिला जज अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत में जमा किया था। आज इस मामले में हुई जिला जज की अदालत में ASI ने एक बार फिर इस रिपोर्ट को उजागर करने के लिए अदालत को 4 सप्ताह तक रुके रहने की प्रार्थना की है। ASI के अनुसार हाईकोर्ट ने भी एक केस में इस रिपोर्ट को साक्ष्य के रूप में लगाने को कहा है ऐसे में इसकी दूसरी कॉपी बनाने में चार सप्ताह का समय लगेगा ऐसे में इसे उजागर न किया जाए। इस मामले में एक बार फिर हिन्दू पक्ष ने आपत्ति जताई है। एएसआई काउन्सिल ने दिया प्रार्थना पत्र इस संबंध में हिन्दू पक्ष के अधिवक्ता सुभाष नंदन चतुर्वेदी ने बताया कि आज एएसआई सर्वे के मामले में सुनवाई होनी थी। जिला जज की अदालत में सुनवाई के पहले एएसआई की काउन्सिल ने प्रार्थना पत्र दिया और इस मामले की सुनवाई को चार सप्ताह आगे बढ़ाने की मांग की है। एएसआई के काउन्सिल ने कोर्ट को बताया कि एक केस हाईकोर्ट में पेंडिंग है। इसके अलावा हाईकोर्ट ने भी एक केस में इस सर्वे रिपोर्ट को साक्ष्य के रूप में सब्मिट किये जाने की बात कही है। ऐसे में इस रिपोर्ट की कॉपी बनाकर वहां जमा करने में चार सप्ताह का समय लगेगा। ऐसे में जिला जज की अदालत में इस केस की सुनवाई अगले चार सप्ताह के लिए आगे बढ़ा दी जाए। इस मामले में हमने आपत्ति दायर की है जिसपर जिला जज की अदालत में कल यानि 4 जनवरी को सुनवाई होगी। मुस्लिम पक्ष ने दी वजूखाने को साफ करने की एप्लिकेशन सुभाष नंदन चतुर्वेदी ने बताया कि इसी क्रम में अजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी ने सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर और सील्ड मस्जिद परिसर के वजूखाने में मर रही मछलियों की सफाई को लेकर एप्लिकेशन दी है। ऐसे में उसपर भी कल सुनवाई की जाएगी। वहीं हिन्दू पक्षकार सोहनलाल आर्या ने कहा कि हमने जब शुरुआत में ही सील्ड वजूखाने जहां आदिविश्वेशर विराजमान है कि मछलियों को निकालने की बात कही थी तो मस्जिद कमेटी ने मना किया था। ऐसे में अब इसे साफ़ करने की बात की जा रही है।
रांची और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें, और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”
रांची में मामूली विवाद बना हिंसा की वजह, फायरिंग से मचा हड़कंप
रांची रेल मंडल में CBI की सख्ती, मोबाइल जब्त कर सीनियर डीसीएम से पूछताछ
27 मार्च से बदलेगा मौसम, झारखंड में बारिश और आंधी का अलर्ट
एलपीजी संकट के बीच रांची में लौटा पारंपरिक चूल्हा, सस्ता और स्वाद बना बड़ी वजह
रांची जू में शेरनी का शावक मौत के मुंह से लौटा, अब पूरी तरह स्वस्थ
रांची एयरपोर्ट का समर शेड्यूल जारी, 24 फ्लाइट्स रोजाना उड़ान भरेंगी
रांची में रामनवमी की धूम, सीएम हेमंत सोरेन ने किया पूजा-अर्चना
रांची में 100 मेगावाट फ्लोटिंग सोलर प्लांट तैयार, जल्द मिलेगा 1 लाख घरों को बिना कटौती बिजली
रांची एयर एंबुलेंस हादसा: 7 लोग सवार, कई बड़े अपडेट्स सामने
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने उलिहातु में बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, आईआईएम रांची दीक्षांत समारोह में भी हुए शामिल
समायरा के 17वें जन्मदिन पर दीया मिर्जा का भावुक नोट, अनदेखी तस्वीरों में झलका मां-बेटी का प्यार
Posted On:Sunday, March 29, 2026
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने उलिहातु में बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, आईआईएम रांची दीक्षांत समा...
Posted On:Saturday, March 28, 2026
Posted On:Friday, March 27, 2026
Posted On:Thursday, March 26, 2026
Posted On:Wednesday, March 25, 2026
Local
India
World
Business
Entertainment
Horoscope
Reviews
Sports
Lifestyle
Technology
You Should know
Local Bazar
अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ranchivocalsteam@gmail.com
Copyright © 2021 | All Rights Reserved.
Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.
About Us | Contact Us | Our Team | RSS Feed | Disclaimer