रांची का पॉश इलाका अशोक नगर: बंगलों, हरियाली और शांति का संगम

Photo Source : Google

Posted On:Monday, September 15, 2025

रांची न्यूज डेस्क: अशोक नगर रांची का सबसे पॉश इलाका माना जाता है। यहां छोटे मकान या फ्लैट बिल्कुल नहीं हैं, बल्कि शानदार बंगलों की भरमार है। इस इलाके में रहने वाले लोग साधारण व्यक्ति नहीं बल्कि बड़े-बड़े IAS, IPS अधिकारी, मंत्री और बिजनेस टाइकून हैं। इन बंगलों की खूबसूरती इतनी है कि देखने वाले को लगे कि वह किसी फिल्मी सेट या शाही लोकेशन पर आ गया है।

इस कॉलोनी की सड़कें बेहद साफ और चौड़ी हैं। सड़क के दोनों ओर बड़े-बड़े पेड़ लगे हैं, जो हरियाली और ठंडक का एहसास कराते हैं। सड़क पर रैपर या कचरा बिल्कुल नहीं मिलता और शांति का माहौल इतना है कि आप रास्ते पर चलते हुए आसानी से किसी से टकराए बिना घूम सकते हैं।

शाम के समय यहां का नजारा और भी मनमोहक हो जाता है। रेट्रो स्टाइल के स्ट्रीट लाइट जगमगाते हैं और लोग इवनिंग वॉक के लिए आते हैं। वहां बैठने के लिए विशेष चेयरें भी लगी हैं। इस समय इलाके में सन्नाटा और शांति का अनुभव करना किसी सपने के जैसा होता है।

सुरक्षा के लिहाज से भी यह कॉलोनी बेहद सुरक्षित है। गॉर्ड्स हर समय तैनात रहते हैं, जिससे लोग निश्चिंत होकर अकेले भी वॉक कर सकते हैं। बाहरी वाहनों की आवाजाही न के बराबर होती है, इसलिए यहां रहने वाले लोगों को किसी भी तरह की अनहोनी का डर नहीं रहता।


रांची और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ranchivocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.