मनाली घूमने गए रांची के दो छात्रों में से एक की मौत, दूसरा अब भी लापता

Photo Source : Google

Posted On:Monday, April 7, 2025

रांची न्यूज डेस्क: रामनवमी के मौके पर रांची में दो परिवारों की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। रातू के झखराटांड़ और सुखदेवनगर के अलकापुरी में रहने वाले दो दोस्त अमर कुमार और कुमार समर्थ हिमाचल प्रदेश की लाहुल घाटी में नदी की तेज धार में बह गए। दोनों छात्र प्लस-टू में कॉमर्स की पढ़ाई कर रहे थे और गहरे दोस्त थे। इस हादसे के बाद उनके घरों में शोक की लहर दौड़ गई है।

हिमाचल के कैलांग थाना क्षेत्र की पुलिस ने अमर कुमार का शव बरामद कर लिया है, जबकि कुमार समर्थ की तलाश जारी है। उसे ढूंढ़ने के लिए गोताखोरों की मदद ली जा रही है। दोनों छात्र तीन अप्रैल को मनाली की यात्रा के लिए निकले थे और तभी ये दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी। हिमाचल पुलिस की ओर से जानकारी मिलते ही रांची से उनके परिजन रवाना हो चुके हैं।

अमर कुमार झखराटांड़ निवासी संजय साहू का बड़ा बेटा था, जबकि समर्थ सुखदेवनगर के रोड नंबर-1 निवासी विनय कुमार शर्मा का पुत्र था। अमर के परिवार में माता मुन्नी देवी सहित सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। एक साथ दो होनहार बेटों के हादसे की खबर ने मोहल्ले भर में भी दुख और सन्नाटा फैला दिया है।


रांची और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ranchivocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.